विवाहिता ने रस्सी का फंदा लगाकर की खुदकुशी
जागरण संवाददाता चित्रकूट रैपुरा थानाक्षेत्र के घुनुवा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुद
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: रैपुरा थानाक्षेत्र के घुनुवा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पति काम पर गया था। वह घर लौटा तो देखा कि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी थी।
घुनुवा निवासी मुन्नीलाल सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। वह मंगलवार को काम पर गया था। 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला घर पर एक साल के बेटे साथ थी। मुन्नीलाल शाम पांच बजे घर लौटा तो देखा कि कमरें में पत्नी रस्सी के फंदे पर लटकी थी। जबकि एक वर्षीय मासूम रौनक घर के बाहर खेल रहा था। पति ने बताया कि तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। एक वर्षीय मासूम बेटा है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतका की शादी 16 साल पहले मानिकपुर थानाक्षेत्र के बगदरी गांव में हुई थी। पति से विवाद के बाद उसने शादी तोड़ दी थी और रैपुरा के मुन्नीलाल के साथ दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति से इसके चार बच्चे थे। फांसी किन वजहों से लगाई है इसकी जांच की जा रही है। ट्रेन के आगे कूद खुदकुशी का प्रयास
चित्रकूट: कर्वी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 11 बजे एक 50 वर्षीय अर्धविक्षिप्त ने मालगाड़ी के आगे कूद जान देने का प्रयास किया। ड्राइवर ने गाड़ी के आगे कूदते व्यक्ति को देख पॉवर ब्रेक लगा दी। इससे उसकी जान तो बच गई लेकिन बांया हाथ कट गया। गंभीर हालत में आरपीएफ ने उसे अस्पताल भेजा। जहां देर शाम उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जासं. मनचलों को दबोचा
चित्रकूट: कर्वी के एक कालेज के पास से कुछ मनचलों को पुलिस ने दबोचा है। वह कॉलेज गेट से बाहर निकली छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने प्राचार्य से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभिभावकों के अनुरोध पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। जासं.