पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : गांव के बाहर नीम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। जानकारी
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 05:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : गांव के बाहर नीम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक तौर पर बीमार था। तनाव के कारण फांसी लगा ली।
राम मूरत उर्फ गुदुरुआ (21) पुत्र नेखपाल वर्मा निवासी सिद्धपुर, कर्वी शनिवार तड़के से घर से निकला। गांव के बाहर करीब 200 मीटर दूर नीम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें