शहर से लेकर गांव तक महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक
जागरण संवाददाता चित्रकूट मिशन शक्ति के तहत शनिवार को शहर से लेकर गांव तक महिलाओं
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मिशन शक्ति के तहत शनिवार को शहर से लेकर गांव तक महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया कर्वी भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत रुप से जानकारी दी। महिलाओं को मार्शल आर्ट भी सिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंशगोपाल व अध्यक्षता सीमा कुमारी ने किया। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार मिशन शक्ति के तहत शनिवार को कस्बे में जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। राजकीय महाविद्यालय में बालिकाओं के सुरक्षा व सम्मान के लिए बच्चों व अभिभावकों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ल, डॉ. हेमंत कुमार बघेल, मानिकपुर थाने के एसआई सुरेश यादव, राहुल कुमार सिंह , डॉ. मीनाक्षी राठौर ने वितार रखे।