खादी का सामान खरीदने की होड़, किसानों को दी सीख
जागरण संवाददाता चित्रकूट रामायण मेले में किसान मेला व प्रदर्शनी में भारतीय किसान यूनियन के
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : रामायण मेले में किसान मेला व प्रदर्शनी में भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक छोटे लाल ने कहा कि सूचना तंत्र को सु²ढ़ कर किसानों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की जरूरत है। महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि अन्ना प्रथा दूर करने के लिए सभी को साझा प्रयास करने चाहिए। इससे समाधान निकलेगा।
कहा कि जिले में एक हजार क्षमता वाले पांच पशु आश्रय गृहों की स्थापना के लिए बजट होने बावजूद कार्यदायी संस्था की उदासीनता से समय पर काम नहीं हो रहा है। गांव-गांव किसानों ने चंदा कर पशु बाड़े की व्यवस्था भी की है लेकिन उनके भोजन-पानी का इंतजाम नहीं हो रहा है। जिले में पशुओं के लिए डेढ़ करोड़ रुपये आए हैं पर ग्राम पंचायत स्तर पर ध्यान नहीं है। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार ने किसानों को तमाम योजनाओं की जानकारी दी। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. गोविन्द वर्मा ने कृषकों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन पर जोर दिया। इस मौके बसंत कुमार दुबे जिला कृषि अधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी, बुद्ध प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, अरुण कुमार व शिव कुमार शुक्ला रहे। प्रदर्शनी में लगी रही भीड़
किसान मेला के साथ खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे दिन खूब खरीदारी हुई। खादी के वस्त्रों के साथ काटन व सिल्क की साड़ियां खरीदने में महिलाओं की रुचि ज्यादा दिखी। बच्चों ने बड़ों के साथ झूलों का जमकर आनंद लिया। आज होगा समापन
राष्ट्रीय रामायण मेला का समापन शुक्रवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती प्रयागराज करेंगे। इस दौरान देश के ख्याति प्राप्त साधु व संत मौजूद रहेंगे। चित्रकूट के संतों को भी बुलाया गया है। 84 कोसी परिक्रमा पर निकले साधु-संत
राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर से साधु-संतों ने चित्रकूट की 64 कोसी परिक्रमा की भी शुरुआत की। यह परिक्रमा धीरे-धीरे प्रभु श्रीराम की तपोभूमि के हर स्थल तक जाएगी। इसमें धर्म नगरी के सैकड़ों साधुओं की टीम रहेगी। मेला परिसर से इसे सम्मान के साथ रवाना किया गया।