धनुष टूटने पर जय श्रीराम के जयकारे, माहौल भक्तिमय
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सोमवार रात पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के संयोजन में आयोजित म
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सोमवार रात पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के संयोजन में आयोजित मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे कलाकार ने धनुष तोड़ा तो पंडाल जयकारों से गूंज उठा। माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने फूल बरसाए। उधर, शंकर बाजार में भी रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
सीता स्वयंवर आयोजन में विदेह राज जनक ने शिव धनुष तोड़ने वाले से पुत्री के विवाह का एलान किया। इस पर देश-देश के राजा वहां पहुंचे। गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ शामिल हुए। राजाओं ने खूब कोशिश कर धनुष उठाने के प्रयास किए पर सफल नहीं हुए। इसके बाद गुरु की आज्ञा पाकर भगवान राम ने एक क्षण में धनुष उठाकर तोड़ दिया। इसके बाद धनुष टूटने की जानकारी मिलने पर पहुंचे परशुराम के क्रोध से राजा हिल गए। लक्ष्मण से संवाद हुआ। बाद में राम ने उनको शांत कराया। इससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सदर एसडीएम इंदु प्रकाश ¨सह व सीओ रजनीश ¨सह ने मंच पर पहुंचकर भगवान की आरती उतारी। एसडीएम ने कहा कि भगवान के राम के चरित्र को युवा खुद में उतारें। इस दौरान कथा व्यास राज नारायण तिवारी, तबला में अश्वनी कुमार, महिला पात्र कलाकारों में देव कुमार पप्पू पंकज, लक्ष्मण बने संगम दीक्षित, शुभम तिवारी, बजरंग ¨सह आनंद त्रिपाठी व रामाशीष महाराज ने परशुराम की भूमिका अदा की। इस दौरान श्याम गुप्ता, परितोष द्विवेदी, विजय मिश्र, महेंद्र अग्रवाल समेत अन्य रहे। वहीं, शंकर बाजार रामलीला पंडाल में भी मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा।