Move to Jagran APP

चित्रकूट में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता चित्रकूट बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के दूधमनिया गांव में शुक्रवार शाम एक विवाि

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:04 AM (IST)
चित्रकूट में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव,  हत्या का आरोप
चित्रकूट में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के दूधमनिया गांव में शुक्रवार शाम एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ससुरालीजन जहां इसके खुदकुशी बता रहे है तो वहीं मायके पक्ष का हत्या करने का आरोप है।

loksabha election banner

दूधमनिया निवासी राजकुमार शुक्ल के बेटा मनोज शुक्ला प्रयागराज में रत्न (अंगूठी) बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार शाम सात बजे मनोज की पत्नी 30 वर्षीया पिकी शुक्ला ने घर के कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। राजकुमार ने बताया कि दो बेटों में छोटा मनोज है जिसकी वर्ष 2013 में बांदा जिले के नरैनी पुकारी गांव निवासी पिकी शुक्ला के साथ हुई थी। पिकी के दो बच्चों में पांच वर्षीय अभय व डेढ़ वर्षीय विनायक हैं। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पिकी ने एक दिन पहले बड़ी बहन अर्चना से फोन पर बात कर ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने-पीटने की बात बताई थी। पांच भाई बहनों में पिकी तीसरे नंबर की थी। वहीं बहिलपुरवा थानाप्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

-----------------------

घर में घुस महिला से दुष्कर्म, मुकदमा

संस, अतर्रा : थानाक्षेत्र के एक गांव में 38 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही सजातीय युवक ने घर के अंदर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को घर मे खुली परचून की दुकान में गांव का कृष्णदत्त (सोनू) गुटखा लेने आया था। घर में अकेला देखकर जबरदस्ती कर अंदर ले गया। दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.