सेहत खराब कर रहा धुआं
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सुबह टहलने के लिए निकलने वाले लोगों को कर्वी मुख्यालय में बड़
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सुबह टहलने के लिए निकलने वाले लोगों को कर्वी मुख्यालय में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां प्रमुख सड़कों से लेकर अंदरुनी हिस्सों तक नगर पालिका के सफाई कर्मी कूड़ा जला रहे हैं। इससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में फेफड़े और सांस की बीमारी से जुड़े मरीज परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति चित्रकूट चित्रकूट इंटर कॉलेज रोड, बस अड्डा, पहाड़ी-राजापुर मार्ग और धुस मैदान तुलसी पार्क में हैं। यहां पॉलीथिन जलने से वातावरण प्रदूषित होता है।
कलेक्शन योजना धड़ाम, डं¨पग स्थल नहीं
नगर पालिका ने जनवरी 2018 में झांसी की एक निजी कंपनी को सभी वार्ड में कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया था। यह काम काफी तेजी से शुरू हुआ। दो तीन माह चलने के बाद योजना ठप हो गई। अब पालिका में नियमित, संविदा और ठेका पर तैनात करीब 175 सफाईकर्मी इसमें जुटे हैं। जिला प्रशासन ने पालिका को डिलौरा गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन दी है लेकिन वहां आबादी के साथ पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण मामला लटका है। सुबह टहलने के लिए निकलते हैं तो कई जगह कूड़े का धुआं परेशान करता है। इससे कई बार बुजुर्गों को घुटन सी होती है। सफाई कर्मियों को मना करने पर झगड़ा करने लगते हैं। इससे अब सड़क के बजाय पार्क में टहलते हैं।
-अवधेश बख्शी कूड़ा के साथ पॉलीथिन जलने से हवा प्रदूषित हो जाती है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे दमा, खांसी, जुकाम और आंखों में जलन की शिकायत लेकर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
-डा. सीताराम गुप्ता, फिजीशियन कूड़ा जलाना मना है। इसको लेकर सख्त रुख अख्तियार किया जाएगा। कर्मचारियों के इस खेल को रोकने के लिए औचक छापेमारी होगी।
-नरेंद्र मोहन मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद कर्वी।