सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर, किसी को डरने की नहीं जरूरत
जागरण संवाददाता चित्रकूट महिला शक्ति अभियान के तहत मानिकपुर ब्लाक के किहुनिया में मि
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : महिला शक्ति अभियान के तहत मानिकपुर ब्लाक के किहुनिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। कहीं भी दिक्कतें आने पर पुलिस व प्रशासन को तत्काल सूचना दें। आपातकालीन स्थिति में पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। महिला हेल्प डेस्क में अपनी समस्याएं दर्ज कराने के साथ एंटी रोमियो का सहयोग ले सकती हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना समेत विभाग की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ उठा स्वावलंबी बनने की बात कही। महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर ने महिलाओं से हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098 व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 नंबरों को डायल कर सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं के सम्मान के प्रति प्रशासन कटिबद्ध है। कोई भी समस्याएं हो तो सभी थाने में एक गोपनीय पेटिका होती है उसमें अपने पत्र डाल समस्या को साझा कर सकती हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार रहे। विकासखंड पहाड़ी के अंतर्गत बछरन, अशोह व प्रसिद्धपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार व महिला कल्याण व सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान में महिला सशक्तिकरण और संचारी रोग अभियान के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई।