छात्राओं को महिला पुलिसकर्मियों ने दी सुरक्षा की सीख
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संयोजन में शनिवार को ज्ञान भारत
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संयोजन में शनिवार को ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी में आयोजित वीरांगना दिवस के मौके पर महिला थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी व उनकी टीम ने छात्राओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया।
युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि यह बुंदेलखंड की धरती है। यहां आदिकाल से वीरांगनाओं का इतिहास है। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है लेकिन घर से बाहर निकलने वाली माताओं-बहनों को भी सजग रहना होगा। आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष व सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। ऐसे में महिलाओं को किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अश्वनी अवस्थी, जय विजय ¨सह, अभेष मिश्रा, सुधीर, बृजेश पांडेय, सुमित मिश्रा, विकास मिश्रा, सुनील गर्ग, रमेश मिश्रा, ममता ¨सह, राजेश्वरी द्विवेदी, अंजू वर्मा, पुष्पा सोनी, सुरेश अनुरागी, हीरो मिश्रा, आशीष पांडेय समेत अन्य रहे।