दस्यु उन्मूलन में माहिर पांच दारोगा लगाए, लवलेश को घेरा
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : 48 घंटे बाद भी सेवानिवृत्त वन अधिकारी, लिपिक व चालक को डकैत ल
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : 48 घंटे बाद भी सेवानिवृत्त वन अधिकारी, लिपिक व चालक को डकैत लवलेश कोल के चंगुल से छुड़ाने में मध्य प्रदेश पुलिस नाकाम रही। अब उसकी मदद में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने दस्यु उन्मूलन में माहिर पांच दारोगाओं को जंगल में उतारा है। यूपी-एमपी के पाठा के जंगलों व पहाड़ों पर पुलिस टीमों ने लवलेश की तगड़ी घेराबंदी की है। मध्य प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी वीके ¨सह ने भी भरोसा जताया कि टीमें जल्द अपहृतों को सकुशल बरामद करेंगी। उधर, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच तिहरे अपहरण कांड से अफसरों की नींद उड़ी है।
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत नया गांव व मझगवां थाने के बार्डर से मंगलवार को साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबुली कोल के दाहिने हाथ लवलेश कोल ने सेवानिवृत्त वन अधिकारी रामाश्रय पांडेय, सेवानिवृत्त लिपिक सुरेश व जीप चालक मुन्ना को अगवा कर लिया था। उसने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी है। अपहृतों को सकुशल बरामद करने के लिए रीवां आइजी उमेश जोगा की अगुआई में चित्रकूट में दस्यु उन्मूलन विशेषज्ञ अनिमेष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सतना संतोष ¨सह गौर घटनास्थल पर डेरा डाले हैं। अपहरण की घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की पांच व उप्र पुलिस की तीन टीमें पाठा के जंगलों में लगातार कां¨बग कर रही हैं। 48 घंटे बाद भी न तो डकैतों की कोई लोकेशन मिली है और न अपहृतों का सुराग हासिल हुआ है। दोनों राज्यों की पुलिस के दबाव से डकैतों पर दबाव बढ़ा है। आइजी ने दस्यु प्रभावित क्षेत्र में ज्वाइंट आपरेशन के लिए कई अनुभवी पुलिस अफसरों को मोर्चे पर लगाया है। एक स्पेशल एडी टीम गठित कर कमान चोरहटा के थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी को सौंपी है। इंस्पेक्टर अनिमेष दस्यु उन्मूलन के एक्सपर्ट माने जाते हैं। इसके बावजूद एडीजी प्रशासन अनुराधा शंकर ने कटनी, उमरिया और दमोह से पांच सब इंस्पेक्टर सतना भेजे हैं। कटनी से उप निरीक्षक जय प्रकाश पटेल, धीरज कुमार राज, विनय ¨सह उमरिया और दमोह से मंशाराम बगेन और सत्येंद्र कुमार राजपूत गुरुवार को जंगल में उतरे। इनको भी डकैतों को लेकर विशेषज्ञता हासिल है। आइजी ने बताया कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द अपहृत सकुशल छुड़ा लिए जाएंगे।