यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार पीड़ित युवती की मौत, कई बीमार
संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : सोमवार शाम पाठा इलाके के एक गांव में बुखार पीड़ित यु

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : सोमवार शाम पाठा इलाके के एक गांव में बुखार पीड़ित युवती की मौत हो गई। इससे कई घरों में बीमार लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक कोई डॉक्टर गांव नहीं पहुंचे हैं।
मारकुंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमचुर नेरुआ के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई दिन से संक्रामक रोग की चपेट में लोग हैं। यहां पर घर-घर दर्जनों की संख्या में लोग बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। कई बार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमे की टीम नहीं आई है। इससे झोलाछाप के भरोसे इलाज हो रहा है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव निवासी गोलकी देवी 20 पुत्री सुखदेव की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी को कई दिन से बुखार आ रहा था। गांव में कई अन्य लोग भी बीमार हैं। मानिकपुर में उपचार भी कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर डॉ. राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि युवती को स्वास्थ्य केंद्र नहीं लाया गया। मंगलवार को टीम भेजकर बीमार लोगों की जांच करा दवाएं वितरित की जाएंगी।
