डॉ. जोशी के काम सबके लिए प्रेरणा दायक
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कानपुर सांसद व कद्दावर
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कानपुर सांसद व कद्दावर नेता डा. मुरली मनोहर जोशी के 85वें जन्म दिवस पर सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि उनके काम से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनके राजनीतिक योगदान की सराहना जितनी की जाए वह कम है।
सरस्वती शिशु मंदिर शंकर बाजार में कल्याणी सामाजिक संस्था के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में केक काट कर डा. जोशी की जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता को जागृत करते हुए देश भर में एकता यात्रा के माध्यम से डॉ. जोशी ने बड़ा काम किया। उनका कथन कश्मीर की डल झील का पानी उदास है। लाल चौक में राष्ट्रीय तिरंगा फहरा कर कश्मीर हमारा है का नारा सभी याद करते हैं। कामतानाथ स्वामी की कृपा से वह दीर्घायु हों। जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, किसान मोर्चा के हेमंत प्रताप ¨सह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक सचिन श्रीवास्तव, ¨सचाई बंधु उपाध्यक्ष दिनेश ¨सह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, बृजेश पांडेय, मनोज कुशवाहा, मनोज तिवारी, राम सागर चतुर्वेदी, पंकज अग्रवाल, लवकुश चतुर्वेदी और अश्वनी अवस्थी ने भी विचार रखे। इस मौके पर रविशंकर, जवाहर सोनी, शिव प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, पवन, प्रदीप, दिवाकर, विष्णु कांत, शशिकांत, अजय, अर¨वद व पुनीत रहे। दूसरी ओर डा. जोशी के जन्म दिन पर खुटहा गांव में गरीबों को विधायक ने कंबल बांटे।