दिव्यांग किसी से कम नहीं, प्रतिभा निखारें
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नगर की सामाजिक संस्था ²ष्टि के संयोजन में दो दिवसीय लुई ब्रेल जयंत
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नगर की सामाजिक संस्था ²ष्टि के संयोजन में दो दिवसीय लुई ब्रेल जयंती महोत्सव के समापन मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग अब किसी से कमजोर नहीं हैं। उनकी प्रतिभा निखारने की जरूरत है। इस दौरान दिव्यांगों के लिए काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
शंकर बाजार स्थित ²ष्टि संस्था से सदर उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने ²ष्टि बाधितों के रोल मॉडल बिहार के विजय कुमार ¨सह, लखनऊ की संतोष कुमारी गुप्ता तथा डिप्टी कमिश्नर दिव्यांग कल्याण विभाग लखनऊ शैलेंद्र सोनकर को लुई ब्रेल सम्मान से सम्मानित किया। साथ में चित्रकूट के समाजसेवी अरुण गुप्ता एवं फतेहपुर के अजय कुमार मिश्रा को लुई ब्रेल कर्मयोगी सम्मान दिया गया। साथ में समाजसेवी भालेंदु ¨सह, दिव्यांग विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता भी सम्मानित किए गए। इससे पहले बच्चों ने खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता, सचिव बलवीर ¨सह, पंकज अग्रवाल, पीडी गुप्ता व वर्षा गुप्ता रहे।