जलभराव से मुक्त होगा कर्वी, हाईवे पर भरेंगे फर्राटा
-????? ??? ?? ????? ?? ???? ????? ???????? ??? ???? ?????? ????? ????????? ???????? ?? ????? ??? ????? ???????? ?? ?????? ????? ?? ?????? ?? ?????? ?? ?????? ??????? ??? ??? ????? ???????? ?? ?????? ??????? ????? ???? ??? ?? ??????? ????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??????? ?? ??? ???? ???? ??? ??? ???
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अब बरसात में कर्वी मुख्यालय के हजारों लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ में हाईवे चौड़ीकरण कर फुटपाथ निर्माण होगा। इससे जाम से छुटकारा मिलने पर वाहन भी फर्राटा भर सकेंगे। दो दिन पहले शुरू हुए काम में तेजी लाने के लिए नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं।
झांसी-मीरजापुर हाईवे का प्रयागराज से लेकर कर्वी के खोह तक चौड़ीकरण हो चुका है। अब तक नगर पालिका की सीमा में नाला निर्माण के कारण अभी तक काम अटका था। अब पालिका ने जेसीबी से नाला खोदाई शुरू कराई है। सिविल लाइंस, ट्रैफिक चौराहा से लेकर पटेल तिराहा तक खोदाई पूरी हो चुकी है। नाला निर्माण होने से कर्वी बस अड्डा, शत्रुघ्नपुरी, एलआइसी तिराहा, चमड़ामंडी, पटेल तिराहा से चित्रकूट इंटर कालेज रोड, पुरानी बाजार, नई बाजार, पहाड़ी-कर्वी मार्ग ओवरब्रिज के आसपास जलभराव की समस्या से हजारों लोगों को निजात मिल जाएगी। पालिका के अवर अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि नाला निर्माण के साथ फुटपाथ में इंटरलॉकिग होगी। इससे सड़क चौड़ीकरण के बाद दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। मुख्यालय में जाम कम लगेगा और वाहन तेज रफ्तार से दौड़ सकेंगे। अभी यह समस्याएं
-प्रतिदिन वाहनों के फंसाव के कारण लगता जाम।
-ट्रकों-डंपरों के कारण अक्सर बाजार में होते हादसे।
-ट्रैफिक चौराहा, बस अड्डा पर बसें बनतीं समस्या। चाहिए बाईपास अभियान ला रहा रंग
दैनिक जागरण ने कर्वी मुख्यालय में जाम की समस्या को लेकर चाहिए बाईपास अभियान चलाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बाईपास की फाइल तैयार कराई गई है। शासन में लंबित फाइल भी आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। इनका कहना है
नाला निर्माण का काम शुरू कराया गया है। फुटपाथ की भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दोनों काम बरसात के पहले पूरे करने की कोशिश है। इससे कर्वी मुख्यालय में हाईवे किनारे के मोहल्लों में जलभराव खत्म होगा।
-नरेंद्र मोहन मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी। कर्वी मुख्यालय में बाईपास की फाइल तैयार कराकर शासन को भेजी गई थी। अब पैरवी कर उसका काम जल्द पूरा कराया जाएगा। इससे निकट भविष्य में बाईपास निकलने से बड़ी राहत मिलेगी।
-शेषमणि पांडेय, डीएम चित्रकूट।