रसोइयों ने की बैठक, पांच हजार मानदेय की मांग
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: रसोइयों कल्याणकारी समिति के जिला इकाई की बैठक तहसील कार्या
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: रसोइयों कल्याणकारी समिति के जिला इकाई की बैठक तहसील कार्यालय के समीप हुई। इसमें समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मांग किया कि रसोइयों को कम से कम पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए। एक हजार रुपये मानदेय में वर्तमान की महंगाई में घर खर्च चलाना मुश्किल है।
संगठन के जिलाध्यक्ष लवकुश निषाद ने कहा कि रसोइयों की समस्याओं के निदान के लिए प्रांतीय पदाधिकारी बराबर शासन स्तर पर वार्ता कर रहे हैं। कई दौर की वार्ता के बाद भी अब तक आश्वासन ही मिलते रहे हैं। वर्तमान महंगाई में एक हजार रुपये मानदेय से घर का खर्च चलना मुश्किल हो रहा है। कौशांबी के जिलाध्यक्ष उमा शंकर ने कहा कि संगठित रहे, संगठन को मजबूत करें तभी प्रशासन, शासन में बात मानी जाएगी। वर्ष 2019 में लोक सभा चुनाव है, इसके पहले बहुत कुछ होने की संभावनाएं हैं। प्रांतीय नेतृत्व समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर रीता देवी, रानी देवी, संपतिया, कमलेशिया, सहोद्रा, कलावती, केतकी देवी, जगदेइया, संगीता व सुशीला आदि रहीं।