Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रे

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 07:26 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने उन्हें धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र का वास्तुकार बताया। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में नेहरू जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम नेता के रूप में उभरे। उनको देश का पहला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। वे निधन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। प्रथम प्रधानमंत्री धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। पं. नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ आजादी के प्रमुख नायकों में से एक थे। आजादी में उनके योगदान और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्य हमेशा अविस्मरणीय रहेंगे। कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शिव गुलाम वर्मा, कृष्णराज ¨सह, कंहैया लाल वर्मा व रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.