विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर से नाराज होकर निकली युवती ने यमुना में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर और पीएसी टीम

Published: Sat, 05 Sep 2026 05:49 PM (IST)

चित्रकूट में मऊ थाना क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती 24 घंटे से लापता है। उसके पिता ने यमुना नदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. टिकरा पुरवा की युवती करुणा देवी 24 घंटे से लापता।

  2. पिता ने यमुना नदी में कूदने की आशंका जताई।

  3. गोताखोर और पीएसी टीम नदी में कर रही तलाश।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा पुरवा निवासी युवती 24 घंटे से लापता है। उसके पिता ने यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी। इस पर शनिवार की सुबह से गोताखोर और पीएसी टीम नदी में युवती की तलाश कर रही है।

टिकरा गांव निवासी शंकर पटेल ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री 28 वर्षीय करुणा देवी बिना किसी को कुछ बताए शाम पांच बजे घर से निकल गई। इसके बाद देर शाम तक उसे घर न आने पर खोजबीन की। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगाें से संपर्क कर जानने का प्रयास किया।

रेलिंग से फंसा मिला दुपट्टा

इसी बीच शनिवार की सुबह गांव के रास्ते पर एक आटो चालक ने बताया कि उसने करुणा को यमुना नदी के कौशांबी जिले को जोड़ने वाले पुल की ओर जाते देखा है। पुल पर वह काफीदेर तक खड़ी भी थी। वहां पहुंचने पर पुत्री करुणा का दुपट्टा पुल की रेलिंग से फंसा मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि स्वजन ने युवती के नदी में कूदने की आशंका जताई है। इसके बाद से गोताखोर और पीएसी टीम बुलाई गई। युवती की तलाश कराई जा रही है। युवती का दुपटटा पुल की रेलिंग से फंसा मिला और स्वजन के अनुसार नदी में युवती की तलाश कराई जा रही है। साथ ही अन्य जगह के सीसीटीवी फुटेज और उसके मोबाइल से सर्विलांस के जरिए सूचना एकत्र की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में मंदाकिनी का कहर: बाढ़ में बहा रामघाट का सौंदर्य, मठ-मंदिरों में सालों तक रहेंगे निशान

युवती दो बहन व एक भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके घर से जाने के पीछे घरेलू बातों को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। युवती बीएससी कर कंपटीशन की तैयारी कर रही थी। आठ माह पूर्व ही युवती की मां का निधन हो चुका है।