विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में व्यापारी के बेटे की हत्या, 40 लाख फिरौती न मिलने पर ली जान; एनकाउंटर में आरोपी ढेर

Published: Fri, 23 Jan 2026 10:40 AM (IST)

चित्रकूट के बरगढ़ में एक कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी ...और पढ़ें

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग। इनसेट में मृतक किशोर। जागरण

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग। इनसेट में मृतक किशोर। जागरण

HighLights

  1. 13 वर्षीय व्यापारी पुत्र आयुष का अपहरण और हत्या।

  2. 40 लाख फिरौती न मिलने पर अपहर्ताओं ने की हत्या।

  3. पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा घायल।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती न मिलने पर अपहर्ताओं न उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला।

पुलिस व अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ में प्रयागराज के कर्मा का रहने वाला एक आरोपित कल्लू गोली लगने से ढेर हो गया, जबकि दूसरे इरफान के पैर में गोली लगी है। तीसरा भाग निकला। सभी आरोपित कर्मा के ही रहने वाले हैं। घटना से नाराज लोग झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का पुत्र आयुष गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। स्वजन ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। देर शाम करीब नौ बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या

घबराए स्वजन ने पुलिस को बताया। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब चार आयुष का शव मिलने के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।