विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में वर्दी में शराब के नशे में मिला सिपाही, SP ने किया सस्पेंड; सीओ सिटी को सौंपी गई जांच

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:00 PM (IST)

चित्रकूट में वर्दी में शराब के नशे में धुत पाए गए सिपाही दीपक प्रकाश वर्मा को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. वर्दी में शराब के नशे में सिपाही दीपक प्रकाश वर्मा निलंबित।

  2. पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने की निलंबन की कार्रवाई।

  3. मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई, रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। वर्दी में शराब के नशे में धुत होकर गैर जिम्मेदाराना आचरण करने के मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दीपक प्रकाश वर्मा को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कर्वी और पुलिस लाइन मार्ग के बीच हाईवे किनारे सिपाही के बेसुध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और सिपाही राजेश कुमार उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में सिपाही ने कथित तौर पर अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की।

इसके बाद अधिकारियों को सूचना देकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। बुधवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में सिपाही के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। वर्दी में रहते हुए गैर जिम्मेदाराना आचरण करने के मामले में एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।

इस बीच बुधवार को एक सिपाही का कुर्सी पर उल्टा लेटे होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो प्रचलित होने की जानकारी मिली है। हलांकि एक सिपाही दीपक प्रकाश का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई हो गई लेकिन यह वीडियो किसका है इसकी सही जानकारी एक्सपर्ट से कराई जा रही है।