स्कूल परिसर में बंधक बनाए अन्ना जानवर, प्रशासन में हड़कंप
संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : अन्ना जानवरों के लगातार फसल चौपट करने से भड़के किसान
संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : अन्ना जानवरों के लगातार फसल चौपट करने से भड़के किसानों ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में सभी को कैद कर दिया। इससे प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर तहसीलदार समेत अन्य अफसरों ने पहुंचकर किसानों को समझाया। राहत दिलाने के लिए पशु बाड़ा बनाने की शुरुआत कर दी गई।
राजापुर तहसील के भदेदू गांव में करीब एक सैकड़ा आवारा जानवर लगातार फसलें चौपट कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के दस जनवरी तक पशु बाड़ा बनाकर राहत दिलाने की घोषणा के बावजूद कोई असर नहीं होने पर शुक्रवार को दर्जनों किसान भड़क गए। सुबह करीब दस बजे जानवरों को घेर कर प्राथमिक विद्यालय परिसर में कैद कर दिया। इस स्कूल को मॉडल बनाने का काम होने के कारण बच्चे पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने से कोई समस्या नहीं हुई। सूने स्कूल में पशुओं को कैद करने की खबर प्रशासन को मिली तो राजापुर तहसीलदार राज कुमार, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी शेर बहादुर ¨सह, नायब तहसीलदार रवि रंजन व राजापुर प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश ¨सह फोर्स के साथ पहुंच गए। तत्काल प्रधान पति राज कुमार त्रिपाठी से बात कर ग्राम सभा की जमीन चिह्नित कर पशु बाड़ा बनाने का काम शुरू कराया। तहसीलदार ने बताया कि गांव में तीन बीघा जमीन चिह्नित कर पशु बाड़ा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। आवारा जानवर उसमें बांधे जाएंगे।
प्रशासन की रवैया ठीक नहीं
भदेदू निवासी किसान कल्लू ¨सह, पुष्पराज ¨सह, शंभू ¨सह, गंभीर ¨सह, विनय ¨सह, अंकित ¨सह, अजय पाल ¨सह, विजय भान ¨सह, बलवीर ¨सह, अंबोल ¨सह, राम रजन ¨सह ने प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। कहा कि लगातार अनदेखी से अन्ना पशु फसलें नष्ट कर रहे हैं। पशु बाड़ा में बेहतर व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।