Move to Jagran APP

यमुना में नाव डूबी. आठ सवार सुरक्षित व एक युवक लापता

(चित्रकूट) राजापुर क्षेत्र में सोमवार को नाव

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 09:07 PM (IST)
यमुना में नाव डूबी. आठ सवार सुरक्षित व एक युवक लापता
यमुना में नाव डूबी. आठ सवार सुरक्षित व एक युवक लापता

यमुना में नाव डूबी. आठ सवार सुरक्षित व एक युवक लापता

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : राजापुर क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे यमुना नदी पर नाव डूब गई। उसमें सवार नौ लोगों में आठ को बचा लिया गया है। जबकि एक युवक लापता है। नाविक व गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। राजापुर कस्बे की रहने वाली नूरी खान उर्फ वकीला परवीन की बहन अकील परवीन को विदाई कराने के लिए कार से कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से सोमवार को ससुरालीजन आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे नौ लोग नौका विहार करने के लिए यमुना नदी के तुलसी घाट पर गए। छोटी नाव में यमुना में नौका विहार कर रहे थे। नाव में नूरी खान भी सवार थी। बताते हैं कि गहरे पानी में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। सभी लोग गहरे पानी में डूबने लगे। नूरी खान ने साहस दिखाते हुए आठ वर्षीय याना खान व 10 वर्षीय रोजी को किसी तरह तैरते हुए बचाया और घाट के किनारे पहुंचाया। चार नाविकों भी लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। उन्होंने 40 वर्षीया रेशमा निवासी सतना मध्य प्रदेश, 30 वर्षीया अकीला परवीन, 28 वर्षीय साजिद खान, 50 वर्षीया सोना, 11 वर्षीय अदीबा निवासी जलालपुर जनपद कौशांबी को किसी तरह बचा लिया। जबकि 28 वर्षीय नितिन यादव पुत्र ननकू निवासी जलालपुर जनपद कौशांबी गहरे पानी में डूब गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा व एसआई कन्हैयालाल पांडेय ने डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया है। डूबा युवक कार का चालक बताया जा रहा है। महाजाल भी नदी में डलवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.