सपा की गुंडई से प्रदेश को भाजपा ने कराया मुक्त: प्रांशूदत्त
जागरण संवाददाता चित्रकूट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के मऊ व रामनगर मंडल की बैठक हुई। प्रदेश मंत्री प्रांशूदत्त द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को सपा की गुंडई से मुक्त कराया है। जो कहा वो सब किया। योगी के नेतृत्व में अपराधियों को दंडित करने का काम हो रहा है । भाजपा की सरकार गरीबों को गरीबी से उबारने वाली है। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि सब कार्यकर्ता अपने अपने गांव व बूथ पर जनजागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करें। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि पंचायत चुनाव विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । भाजपा के नेतृत्व में ही गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं तक योजनाएं पहुंची है और समृद्धि आ रही है। गोसेवा आयोग के सदस्य भोले सिंह ने कहा कि उनकी सरकार में गरीब के सपने पूरे हो रहे हैं। सभी ग्राम संयोजक, वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भाजपा की विराट विजय सुनिश्चित करें। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि भाजपा है तो भरोसा है। पंचायत से लेकर विधानसभा तक सर्वत्र भाजपा हो इसके लिए कार्यकर्ता हार्ड वर्क और टीम वर्क से काम करें। पंचायत चुनाव संयोजक बद्री विशाल त्रिपाठी, मऊ मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, रामनगर प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल व राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री मुन्नालाल प्रजापति, मनोज तिवारी, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजीव त्रिपाठी, सर्वेश मिश्रा, अतुल, राकेश नामदेव, अर्जुन शुक्ला, सुशील द्विवेदी, बालमुकुन्द पांडेय, पुष्पेंद्रॉ द्विवेदी, सन्दीप त्रिपाठी, विश्वनाथ, राजा प्रसाद, रमेश, धर्मेन्द्र, राहुल, सुरेश त्रिपाठी रहे ।