डूबने से बालक की मौत
मऊ-चित्रकूट : नहाते नहाते बालक अचानक गहरे पानी में चला गया। परिजन उसे पानी से निकालकर
मऊ-चित्रकूट : नहाते नहाते बालक अचानक गहरे पानी में चला गया। परिजन उसे पानी से निकालकर सीएचसी रामनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
घटना मऊ क्षेत्र उपरौली गांव में हुई। रैपुरा थाना अंतर्गत कलवारा पुरवा मजरा भौंरी निवासी सुरेश का पुत्र अंकित (12) मां के साथ बुआ के घर मऊ क्षेत्र के उपरौली गांव गया हुआ था। सोमवार को वहां पर देवी पूजन का कार्यक्रम था। महिलाओं के साथ अंकित भी देवी पूजन स्थल पिनहा तालाब गया हुआ था। देवी पूजन के बाद गाना बजाना के बाद महिलाएं घर चली आईं लेकिन अंकित तालाब पर ही रुक गया। बिना रोक टोक के वह तालाब में नहाने लगा। नहाते नहाते गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा, लेकिन उसे बचाने वाला कोई नहीं था। घर पहुंच अंकित की तलाश शुरु हुई लेकिन उसका पता नहीं चला। दौड़ते भागते लोग पिनहा तालाब गए तो वहां पर एक बालक पानी में उतराता हुआ मिला। आनन फानन में उसे पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित चार भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।