रानीपुर वन्य जीव विहार के जंगलों में फैली आग
संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) कर्वी रेंज के जंगलों में आग की चपेट में आए जंगलों के
संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : कर्वी रेंज के जंगलों में आग की चपेट में आए जंगलों के बाद गुरुवार को फिर रानीपुर वन्य जीव विहार के कई जगहों पर आग फैल गई। इससे बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जल गए। वन कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास तेज किया है लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हुए हैं।
गुरुवार सुबह मानिकपुर तहसील के रानीपुर वन्य जीव विहार के आधा दर्जन जंगल आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। करीब एक घंटा बाद पहुंची टीमों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन गर्मी के दौरान हवा चलने से कामयाबी नहीं मिली। आग तेजी से आगे बढ़ती रही। मानिकपुर रेंज के निही रझौवा, मारकुंडी के परासिन, टिकरिया जंगल आग की चपेट में आए हैं। रानीपुर वन्य जीव प्रतिपालक जीडी मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। कोल आदिवासियों के सूखे पत्तों में आग लगाने के कारण समस्या हुई है। जल्द काबू पा लिया जाएगा। आग से सिर्फ सूखे पत्ते व झाड़ियां जली हैं। कोई नुकसान नहीं हुआ है।