मंदाकिनी में अभी पड़ीं 50 हजार बोरियां, डीएम से गुहार
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी नदी में राम घाट पर अभी तक 50 हजार से अधिक बोरियां
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी नदी में राम घाट पर अभी तक 50 हजार से अधिक बोरियां पड़ी हुई हैं। इससे भविष्य में समस्याएं तय हैं। शुक्रवार को बुंदेली सेना ने बोरियों को निकलवाने के लिए डीएम से गुहार लगाई है।
सेना के जिलाध्यक्ष अजीत ¨सह ने बताया कि मंदाकिनी नदी में राम घाट पर ¨सचाई विभाग ने काम कराने के दौरान बोरियां भर कर डाली थीं। बोरियां निकालने को लेकर कई बार शिकायत की गई तब काम शुरू हुआ। अब नया गांव रपटा पर फाटक खोलने के कारण बोरियां निकालने में समस्या होगी। इसके लिए पहले फाटक बंद करने पड़ेंगे तब बोरियां निकालने का काम हो सकेगा। लगातार ¨सचाई विभाग के अफसरों को जानकारी के देने के बाद भी टालमटोल वाली नीति अपनाई जा रही है। कहा कि 10 से 15 दिन तक सघन अभियान चलाने से नदी की सभी बोरियां निकाली जा सकती हैं। बताया कि डीएम ने अफसरों से बातचीत कर बोरियां निकलवाने का आश्वासन दिया है। उधर, जिलाध्यक्ष ने कहा कि बोरी निकालने का काम पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।