ओवरलोड खनिज सामग्री के साथ पकडे गए 15 वाहन
चित्रकूट : जिला प्रशासन द्वारा इन दिनों अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चला
चित्रकूट : जिला प्रशासन द्वारा इन दिनों अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पाण्डेय ने भरतकूप क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें ओवर लो¨डग और बिना रवन्ना के खनिज सामग्री परिवहन करने के मामले में सात डम्फर सीज किए गए हैं। इसके अलावा राजापुर के समीप उपजिलाधिकारी सुभाष चंद्र यादव और जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। एक ओवरलोड ट्रक व सात ट्रैक्टर पकड़कर राजापुर थाना पुलिस के सुपुर्द किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रत्येक बुधवार को चलाया जाएगा। इस मौके पर पीटीओ वीरेन्द्र नाथ राजभर, अमित शर्मा, नीरज सेन व हीरामणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।