यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डीडीसी का एक पर्चा खारिज, अब 185 दावेदार मैदान
चित्रकूट, जागरण संवाददाता : पहले चरण का चुनाव मऊ व रामनगर ब्लाक क्षेत्र में होना है। इसके लिए दावेदा

चित्रकूट, जागरण संवाददाता : पहले चरण का चुनाव मऊ व रामनगर ब्लाक क्षेत्र में होना है। इसके लिए दावेदारों के जमा पर्चो की जांच का काम पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्य का एक पर्चा निरस्त हो गया है। अब 185 दावेदार मैदान में हैं। इनके नाम वापसी का काम तीन अक्टूबर को होगा।
गुरुवार को पहले चरण के लिए वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड नंबर छह तक के लिए जमा जिला पंचायत सदस्यों के पर्चो की जांच का काम पूरा हो गया। निर्वाचन अधिकारी एमए हसन ने बताया कि दो दिन तक जांच के बाद हन्ना बिनैका वार्ड से दावेदार बीना गुप्ता का पर्चा खारिज कर दिया गया है। उनके पर्चे में ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं पाया गया।
इस प्रकार अब वार्ड नंबर एक- बरगढ़ (ओबीसी),
वार्ड नंबर-दो मऊ (सामान्य), वार्ड नंबर- तीन खंडेहा (एससी महिला), वार्ड नंबर-चार हन्ना बिनैका (ओबीसी), वार्ड नंबर-पांच इटवां (सामान्य) व वार्ड नंबर-छह भदेहदू (ओबीसी महिला) के लिए कुल 185 दावेदारों के पर्चे सही पाए गए हैं। तीन अक्टूबर को नाम वापसी के बाद सभी वार्डो में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
