दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गई जान
जागरण संवाददाता बबुरी (चंदौली) सीकरी बनौली गांव के समीप बीते शुक्रवार को दुर्घटना में घ्
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 05:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बबुरी (चंदौली) : सीकरी बनौली गांव के समीप बीते शुक्रवार को दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
वार्ड आठ दुर्गा नगर चकिया निवासी कमालुद्दीन (23) वर्ष शुक्रवार की देर शाम नौबतपुर सरैया से अपने बहनोई के घर से जन्मदिन की पार्टी में शरीक होकर बाइक से अफजल 11 वर्ष और असरफ 8 वर्ष के साथ घर वापस जा रहे थे। अनियंत्रित ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां कमरुनिशा ने बताया कि एक माह बाद शादी होनेवाली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें