Move to Jagran APP

बसपा मुखिया सामाजिक परिवर्तन की महानायिका

बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मुख्यालय स्थित एक लान में कार्यक्रम में केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्हें सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बताते हुए व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। सपा कार्यकर्ताओं ने भी मंच साझा किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:47 PM (IST)
बसपा मुखिया सामाजिक परिवर्तन की महानायिका
बसपा मुखिया सामाजिक परिवर्तन की महानायिका

जागरण संवाददाता, चंदौली : बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। मुख्यालय स्थित एक लान में केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्हें सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बताते हुए व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। सपा कार्यकर्ताओं ने भी मंच साझा किया। वहीं महागठबंधन को लोस चुनाव के जीत की चाबी बताया।

loksabha election banner

पूर्व एमएलसी विनीत ¨सह ने कहा मायावती सामाजिक परिवर्तन की महानायिका हैं। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा नए वर्ष में जनता नया प्रधानमंत्री चुनना चाहती है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को महागठबंधन के उद्देश्य के बारे में बताएं। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण ¨सह यादव ने कहा महागठबंधन लोस चुनाव के जीत की चाबी है। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बेलाल अंसारी, शेख कयामुद्दीन, बृजेश बरेली, नफीस अहमद गुड्डू, चंद्रेश्वर जायसवाल, मुसाफिर ¨सह चौहान, गुलशेर अरशद सिद्दीकी आदि मौजूद थे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार- थाना चौराहे स्थित पार्टी कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। नैमुल हक खान, प्रदीप प्रजापित, सीताराम, सोनू ¨सह, इमरान लड्डू, मासूम खान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.