इलाज के दौरान घायल महिला की मौत
हादसे में घायल सेमरा कुसही गांव निवासी चिता (40) की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार की शाम कस्बे के निकट बाइक पलटने से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मौत की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े।
जासं, नौगढ़(चंदौली): हादसे में घायल सेमरा कुसही गांव निवासी चिता (40) की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार की शाम कस्बे के निकट बाइक पलटने से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मौत की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े।
सोनभद्र जिले के मधुपुर गांव स्थित रिश्तेदारी से मृतका पति श्रीप्रकाश के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। बरसात के चलते कीचड़ से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें दंपती घायल हो गए थे। ग्रामीण सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मृतका को ट्रामा सेंटर भेज दिया था। जबकि पति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका को दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्रों का रो-रोकर के बुरा हाल हो गया। शोक में बस्ती के कई घरों के चूल्हे नहीं जले।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप