भाजपा प्रदेश मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जागरण संवाददाता नियामताबाद (चंदौली) भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी के जनपद में प्रथम अ
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 11:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष गंगाराम साहनी के नेतृत्व में मिल्कीपुर गांव में जोरदार स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। कहा कि सरकार सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए काम कर रही है। आम गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रामविलास साहनी, शिव साहनी, राजू , बबलू , चंदू साहनी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें