Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का संकल्प, फिर बनाएंगे भाजपा सरकार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने मंगलवार को कस्बा स्थित शहीद स्मारक पार्क से झंडा दिखा कर रवाना किया। लगभग दो हजार बाइक और उस पर सवार कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करने के बाद भारी हुंकार।पूरा कस्बा भारत माता की जय हर हर मोदी जय श्रीराम

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM (IST)
कार्यकर्ताओं का संकल्प, फिर बनाएंगे भाजपा सरकार
कार्यकर्ताओं का संकल्प, फिर बनाएंगे भाजपा सरकार

जासं, धानापुर (चंदौली) : भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को मंगलवार को विधायक सुशील सिंह ने कस्बा स्थित शहीद स्मारक पार्क से झंडा दिखा कर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए। विधायक ने कहा चुनाव में विजय के लिए संकल्प लें और अभी से जनता में प्रदेश और केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताएं। 2019 में नरेंद्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं। रैली शहीदगांव, डेढ़ावल होते हुए सैयदराजा पहुंची। जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, राजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, हृदयनारायण तिवारी, सूबेदार सिंह, अजहर खान, रवि जायसवाल सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाइक पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता

loksabha election banner

पड़ाव में मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित संकल्प दिवस में बाइक रैली को पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली पड़ाव चौराहे से साहूपूरी होते हुए मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। शिवशंकर सिंह पटेल, अनिल गुप्ता गुड्डू, प्रमोद पटेल, राजकुमार यादव, प्रभू प्रजापति, विशाल तिवारी आदि उपस्थित थे।

टांडाकला में भाजपा की ओर से विजय संकल्प रैली निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तिरगांवा घाट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मारूफपुर, नदेसर, मझिलेपुर, तारगांव, मजिदहा, कूरा, रामगढ़, बैराठ, मोहरगंज से होते हुए सैदयराजा विधान सभा के धानापुर में पहुंची। सांसद ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यो को कार्यकर्ताओं को बताया। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। राणा प्रताप सिंह, दर्शना सिंह, उदय प्रताप सिंह, अमृत चौरसिया, विशाल सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, छांगुर मौर्या, योगेन्द्र मिश्रा, जयशंकर जायसवाल, शिवलाल दर्जनों कार्यकर्ता रैली में शामिल थे।

पीडीडीयू नगर में भाजपा की ओर से निकाली गई विजय संकल्प रैली नगर का काली मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जिला मुख्यालय को रवाना हो गई। वक्ताओं ने कहा नौजवान साथी संकल्प लेते हैं कि जिस तरीके से 2014 में भाजपा की सरकार केंद्र में बनाने का कार्य किया गया था। 2019 में भी इतिहास दोहराया जाएगा। अखिल पोद्दार, अनिल गुप्ता, ज्योति जायसवाल, राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, किरण शर्मा आदि शामिल थे।

सैयदराजा में शहीद स्मारक के प्रांगण से रैली निकाली गई। रैली सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय व विधायक सुशील सिंह की अगुवाई में पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विजय संकल्प रैली का उद्देश्य कि हम सभी लोग यह संकल्प लें कि पुन: केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं। सरकार के विकास कार्यों से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। विधायक ने कहा पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री द्वारा लगातार जनहित व जन कल्याणकारी योजनाएं चला कर लोगों को लाभान्वित किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल, ओंकार नाथ केशरी, दर्शना सिंह, विशाल कुमार, भगवती चरण वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन रामजी तिवारी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.