सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर वाहन के धक्के से घायल ओड़ौ
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 06:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर वाहन के धक्के से घायल ओड़ौली गांव की शकुंतला देवी (43) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत से परिवारवालों में कोहराम मचा है। विनोद राजभर का टिमिलपुर मौजे में खेत है। बुधवार को विनोद की पत्नी शकुंतला खेत से घर लौटते समय वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। शुक्रवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें