जंक्शन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म
पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देख जीआरपी जवानों ने तत्काल इसकी जानकारी लोको अस्पताल के एसीएमएस डा. आरके मिश्रा को दी। टीम के साथ एसीएमएस जंक्शन पर पहुंच गए और सकुशल प्रसव कराया। इसके बाद महिला को आगे के लिए रवाना किया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देख जीआरपी जवानों ने तत्काल जानकारी लोको अस्पताल के एसीएमएस डा. आरके मिश्रा को दी। टीम के साथ एसीएमएस जंक्शन पर पहुंच गए और सकुशल प्रसव कराया। महिला को आगे के लिए रवाना किया गया।
बिहार, गया के महकार निवासी रूबिया देवी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। यात्रियों ने सूचना जीआरपी को दी। सहायक उपनिरीक्षक रामदास व स्टैंडबाई में तैनात आरक्षी अखिलेश यादव, आरक्षी शशिकांत तिवारी व महिला आरक्षी रसीदा बानो मौके पर पहुंच गई। एसीएमएस डा. आरके मिश्रा शल्य सहायक, मैटन के साथ मौके पर पहुंच गए। चिकित्सकीय टीम की तत्परता की मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने सराहना की।