सर्पदंश से महिला की गई जान, मचा कोहराम
जागरण संवाददाता बबुरी (चंदौली) थाना क्षेत्र के बौरी गांव में शनिवार को 52 वर्षीया पुष्पा देवी
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बबुरी (चंदौली) : थाना क्षेत्र के बौरी गांव में शनिवार को 52 वर्षीया पुष्पा देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने घर के सामने ईंट का चट्टा लगाया है। उसके पास उपली का ढेर लगा हुआ है। पुष्पा उपली उठा रही थी, इसी बीच सर्प ने दंश लिया। पुष्पा ने स्वजनों को सूचना दी और कुछ ही देर में बेहोश हो गई। स्वजन उन्हें इलाज के लिए सकलडीहा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने ईंट का चट्टा हटाया तो उसमें कोबरा सांप निकला। ग्रामीणों ने उसे मार दिया। मौत की खबर लगते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें