किसानों के कर्ज माफी का वादा भूल गई सरकार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसान जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए। नगर के गांधी पार्क व नौगढ़ के दुर्गा मंदिर पोखरे पर सभा कर किसानों की समस्या को उजागर किया। किसानों की समस्या संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा। सभा में पार्टी को किसानों की हिमायती बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी का वायदा सरकार भूल गई है। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलनरत है। पार्टी ग्राम पं
जासं, चकिया /नौगढ़ (चंदौली) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसान जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए। नगर के गांधी पार्क व नौगढ़ के दुर्गा मंदिर पोखरे पर सभा कर किसानों की समस्या को उजागर किया। किसानों की समस्या संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा।
सभा में पार्टी को किसानों की हिमायती बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी का वायदा सरकार भूल गई है। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलनरत है। पार्टी ग्राम पंचायत स्तर तक किसानों की समस्या व समाधान के लिए मांग पत्र भरवाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान करने, तीन-चार वर्षो में कृषि लागत कई गुना बढाने, डीएपी, यूरिया, पोटाश के दामों में दो गुना की वृद्धि किए जाने सहित कीटनाशक के दामों में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा किसान संकट में हैं। लागत और फसलों के दाम में भारी अंतर के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर है। इमरान खान, विनोद सिंह गणित, गंगा प्रसाद, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, देवी प्रसाद चौबे, पवन कुमार पांडेय, सर्वजीत सिंह, लाची देवी, भोला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं नियामताबाद तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पत्रक सौंपा।
-----------
वर्जन..
निजी नलकूप व चार किलोवाट तक के बकाएदार 31 मार्च तक मूल धनराशि का पांच फीसद जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रत्येक माह किस्त के साथ उस माह का बिजली बिल भी जमा करना होगा। सभी किस्तों के साथ मासिक बिल का समय से भुगतान करने पर ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
अनिल सिंह, एसडीओ