नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:49 PM (IST)
नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
जासं,चकिया(चंदौली): गरला गांव में घरों के पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि नाली निर्माण न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे|
नाली का निर्माण न होने से गांव में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे घरों का पानी निकलने में परेशानी हो रही है, तथा गंदा पानी गांव में जमा रहता है| ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नाली बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से नाली के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मुख्तार दुर्गा देवी, नरेंद्र लाल ,जीतन लाल ,जनार्दन तिवारी ,मनोज ,उमेश लाल, जवाहिर गोंड, गीता देवी ने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें