गंदगी से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : स्थानीय कस्बे में गंदगी की मार झेल रहे लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : स्थानीय कस्बे में गंदगी की मार झेल रहे लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। पंचायत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील मुख्यालय होने के चलते बाजार में लोगों का आवागमन बराबर बना रहता है। लेकिन सफाई र्किमयों के नहीं आने से गंदगी का बराबर अंबार लगा रहता है। यहीं नहीं लोग घरों का कूड़ा सड़क की पटरियों पर रख दे रहे हैं। इसके चलते गंदगी और बढ़ जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार डस्टबिन लगवाने की मांग की। लेकिन ब्लॉक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते कूड़ा करकट सड़कों पर जहां-तहां बिखरा रहता है। हवा के झोंकों व वाहनों के आने-जाने से घरों व दुकानों में प्रवेश कर जा रहा है। पिटूलाल, डा. सत्यनारायण, आदित्य नारायण जायसवाल, आसिफ अली, हौशिला, पिकी शर्मा, गुरु चरण यादव, विकास, कौशर अली आदि लोग मौजूद थे।