Move to Jagran APP

पाठकों के बीच पहुंची विदर्भ राज नंदिनी पुस्तक

नगर पालिका इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता गणेश दत्त मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक विदर्भ राज नंदिनी पाठकों के बीच पहुंच गई। विगत दिनों पद्म भूषण पंडित छन्नू लाल मिश्रा पुस्तक का विमोचन किया। कहा कि गणेश दत्त मिश्र ने इतने बड़े ग्रंथ की रचना करके

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 11:39 PM (IST)
पाठकों के बीच पहुंची विदर्भ राज नंदिनी पुस्तक
पाठकों के बीच पहुंची विदर्भ राज नंदिनी पुस्तक

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर पालिका इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता गणेश दत्त मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक विदर्भ राज नंदिनी पाठकों के बीच पहुंच गई। विगत दिनों पद्म भूषण पंडित छन्नू लाल मिश्रा पुस्तक का विमोचन किया। कहा गणेश दत्त मिश्र ने इतने बड़े ग्रंथ की रचना करके अपने बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डा. प्रमोद कुमार मिश्र ने कवि के यशस्वी होने की कामना की और महाकाव्य की तारीफ की। कहा रसायन शास्त्र के शिक्षक होते हुए भी हिदी भाषा में काव्य लिखना अछ्वुत है। रचनाकार गणेश दत्त ने बताया कि पुस्तक को लिखने में सात वर्ष लग गए। विदर्भ राज नंदिनी नल दमयंती चरित्र पर आधारिक भावना प्रधान महाकाव्य है। बताया कि संस्कृति धर्म प्रधान भारतवर्ष मानवता, सत्य अहिसा, बंधुत्व का अनादिकाल से संवाहक बना हुआ है। जब भी इन चारित्रिक मूल्यों का ह्वास दिखा तो समय-समय पर महापुरुष अवतरित होकर संस्कृति के अविरल प्रवाह को बनाए रखे। इन्हीं महापुरुषों में राजा नल ऐसे दिव्य पुरुष हुए जिन्होंने विकट परिस्थितियों में भी पथ भ्रमित मानवता को बनाए रखने में महती भूमिका अदा की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.