Move to Jagran APP

नाराजगी : नो इंट्री में फर्राटा भर रहे वाहन, व्यापारियों ने किया चक्का जाम

आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से एक्सीडेंट व मौते ट्रक टैंकर वड़ा डाला वाली टैक्टर चालकों मनमानी रवैये से आजिज होकर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में कस्बा के व्यापारीयो ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 06:24 AM (IST)
नाराजगी : नो इंट्री में फर्राटा भर रहे वाहन, व्यापारियों ने किया चक्का जाम
नाराजगी : नो इंट्री में फर्राटा भर रहे वाहन, व्यापारियों ने किया चक्का जाम

जासं, चहनियां (चंदौली) : स्थानीय कस्बे में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। आरोप लगाया पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते दुर्घटनाएं हो रही है। नो इंट्री का वक्त निर्धारित है बावजूद इसके चौबीस घंटे वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते रहते हैं। पुलिस कर्मी इन वाहनों से पैसा वसूलते हैं, इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए। एक सप्ताह में व्यवस्था। सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरेंगे।

loksabha election banner

अलीनगर, सकलडीहा, चहनियां, जमानियां मार्ग पर सुबह पांच से रात्रि दस बजे तक नो एंट्री लगाई गई है। बावजूद इसके ट्रक, टैंकर बड़े डाला वाले ट्रैक्टर ट्राली निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे। दिन भर ओवरलोड वाहन तेज हार्न बजाते हुए फर्राटा भर रहे हैं। इससे व्यापारियों में दहशत के साथ ही स्थानीय लोगों की नीद हराम हो  गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, महामंत्री रामविलास गुप्ता ने कहा एक सप्ताह में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। 11 लोगों की ट्रक, टैंकर, ट्रैक्टरों की वजह से मौत हो चुकी है। इससे व्यापारियों को व्यापार में बाधा उत्पन्न हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, गुलाब साहु, बिरजु प्रसाद अग्रहरि, नन्दलाल विश्वकर्मा, सुभाष यादव, मोतीलाल अग्रहरि, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, महामंत्री जयप्रकाश यादव, आशीष गुप्ता, शुभम चौहान, बबलु जायसवाल, रजत चौहान, गोलू चौरसिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.