Move to Jagran APP

दंबगों की पिटाई से आधा दर्जन लोग घायल, एक गिरफ्तार

खबर खबर खबर खबर

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 09:14 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 09:14 PM (IST)
दंबगों  की पिटाई से आधा दर्जन लोग घायल, एक गिरफ्तार
दंबगों की पिटाई से आधा दर्जन लोग घायल, एक गिरफ्तार

दंबगों की पिटाई से आधा दर्जन लोग घायल, एक गिरफ्तार

loksabha election banner

जागरण संवाददाता कमालपुर (चंदौली): क्षेत्र के देवकली गांव में जबरन नाली निर्माण रोकने पर दबंगों ने सोमवार की शाम एक पक्ष पर हमला कर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को पीट दिया। पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा नाली पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना उन्होंने कमालपुर चौकी पुलिस पर दी थी। मौके पर पहुंच पुलिस ने कार्य को रुकवा दिया था और दोनों ही पक्ष के लोगों को आगामी थाना दिवस पर बुलाया गया था। इसी बीच एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसे रोकने को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मै-मैं होने लगी। इस पर दबंगों द्वारा पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें 23 वर्षीय मयंक सिंह, 25 वर्षीय ऋषभ सिंह, 24 वर्षीय अजय सिंह , 45 वर्षीय बबली सिंह,27 वर्षीय हिमांशु सिंह तथा 25 वर्षीय गोलू सिंह घायल हो गए। धीना थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया की पीड़ित पक्ष के तहरीर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.