उरी फिल्म देख जगाया देशभक्ति का जज्बा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व सैनिकों के साथ नगर स्थित सिनेमा हाल में सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी देख देशभक्ति का जज्बा जगाया। सैकड़ा की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने परिसर में तिरंगा लहराया और नारेबाजी की। कहा यह फिल्म भारतीय सेना के पराक्रम की झलक प्रस्तुत करती है।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर, (चंदौली) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व सैनिकों के साथ नगर स्थित सिनेमा हाल में सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' देख देशभक्ति का जज्बा जगाया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने परिसर में तिरंगा लहराया और नारेबाजी की। कहा यह फिल्म भारतीय सेना के पराक्रम की झलक प्रस्तुत करती है।
भाजपाजन पार्टी के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज के साथ दोपहर बाद नगर के सिनेमाहाल पहुंचे। देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर नारेबाजी की। कहा सेना का इतिहास हमेशा से ही गौरवशाली रहा है। जब-जब पड़ोसी देशों ने देश की सीमा की तरफ आंख उठाई जवानों ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। कहा नरेंद्र मोदी सरकार में सेना के हौसले सातवें आसमान पर हैं। सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए पाक सीमा में घुसकर उनकी चौकियों को तबाह कर दिया और दुश्मन सैनिकों को मार गिराया। अच्छी बात यह कि इस आपरेशन में एक भी सैनिक शहीद नहीं हुए। सेना के इस साहसिक कार्य की पूरे विश्व में चर्चा हुई। उरी फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है जो देश प्रेम का जज्बा जगाती है। चेयरमैन संतोष खरवार, अखिल पोद्दार, विशाल तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, सुधीर चौहान, आलोक वरुण आदि थे।