मुंबई की तरफ जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में बारिश के कारण आई बाढ़ से यात्रियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन को निरस्त किया गया। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री परेशान हो गए हैं। आरक्षण कराए यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में बारिश के कारण आई बाढ़ से यात्रियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन को निरस्त किया गया। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री परेशान हो गए। आरक्षण कराए यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। मुंबई में भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर जल जमाव हो गया है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। ट्रेनों के निरस्तीकरण के साथ ही यात्रियों की मुसीबत भी बढ़ने लगी है। यात्रियों को जब ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी हुई तो वे परेशान हो गए। यात्री पूछताछ केंद्र से ट्रेनों की जानकारी हासिल करने में लगे। मंगलवार को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस, 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त कर दिया गया। जयनगर से नई दिल्ली के लिए खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस निरस्त किया गया।