छोटू यादव के मामले में दो गिरफ्तार
जासं, चंदौली : ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के बाद जागा पुलिस प्रशासन ने छोट
जासं, चंदौली : ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के बाद जागा पुलिस प्रशासन ने छोटू मौत मामले के दो आरोपियों विसुंधरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस प्रशासन राहत की सांस ले पाई है। पुलिस की पकड़ अब भी सात आरोपी दूर हैं।सदर कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर में सात दिसंबर को विसुंधरी व बसंतपुर के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। संघर्ष में घायल छोटू यादव की एक सप्ताह पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद भी पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय नजर नहीं आई। सपा के लोगों ने मुखर विरोध किया तो पुलिस गुरुवार को अमरेंद्र ¨सह व विनोद कुमार ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संतोष कुमार ¨सह ने कहा दोषी कोई भी बच नहीं पाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है।