Move to Jagran APP

सच्चे समाज सुधारक व समाजवादी ¨चतक थे कर्पूरी ठाकुर

सपा कार्यालय में गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती मनाई गई। जिला सचिव रमेश यादव ने कहा कर्पूरी ठाकुर गरीबों व बेसहारों के मसीहा थे। उन्होंने गरीबों के उत्थान को जीवन पर्यंत काम किया। वे सच्चे

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 08:29 PM (IST)
सच्चे समाज सुधारक व समाजवादी ¨चतक थे कर्पूरी ठाकुर
सच्चे समाज सुधारक व समाजवादी ¨चतक थे कर्पूरी ठाकुर

जासं, चंदौली : जिले में गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी ¨चतक कर्पूरी ठाकुर की 95वीं जयंती मनाई गई। सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। जिला सचिव रमेश यादव ने कहा कर्पूरी ठाकुर गरीबों व बेसहारों के मसीहा थे। वे सच्चे समाज सुधारक व समाजवादी ¨चतक थे। सुशील पहलवान, वंशनारायण, दिलीप पासवान, भानु यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता राम ¨सह व संचालन मुलायम सिंह यादव ने किया।

loksabha election banner

नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्रकाश शाह, इंद्रजीत शर्मा, घनश्याम प्रसाद, शमीम मिल्की, मुनक्का शर्मा, राकेश, प्रदीप चौहान, प्रेमनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।

चकिया में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

नगर स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खान ने कहा कर्पूरी ठाकुर समाजवाद के प्रति आजीवन समर्पित रहे। महेंद्र ¨सह, रामसेवक यादव , प्रभु नारायण यादव , सूबेदार मौर्य रामप्रवेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

चहनियां में प्रगतिशील नाई विकास मंच की ओर से लच्छू ब्रम्ह बाबा लक्ष्मनगढ़ में जयंती मनाई गई। सपा नेता अनिल ¨सह यादव ने कहा कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के मसीहा व जननायक थे। डा. सुबेदार ¨सह, बीके ठाकुर, विजय शर्मा, इन्द्रजीत शर्मा, शमीम मिल्की आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मोहन शर्मा व संचालन माधव शर्मा ने किया।

पीडीडीयू नगर में अपना दल (एस) ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष डा. उदित नारायण पटेल ने कर्पूरी ठाकुर को शोषितों, पिछड़ों का सच्चा मसीहा बताया। अलकेश राजकुंवर, अशोक, मकसूद, राजेश, रमेश शर्मा, मंशा विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.