दिव्यांगों को आजीविका दे रही सरकार
जासं, नियामताबाद(चंदौली): केंद्र व प्रदेश की सरकार दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं
जासं, नियामताबाद(चंदौली): केंद्र व प्रदेश की सरकार दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। ट्राइसाइकिल के अतिरिक्त अन्य आवश्यक उपकरण भी मुफ्त दिए जा रहे हैं। सरकार दिव्यांगों को आजीविका के साधन भी उपलब्ध करा रही है। यह बातें शुक्रवार को जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की ओर से विकास खंड परिसर में आयोजित समारोह में विधायक साधना ¨सह ने कही।
गैर सरकारी संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भी इनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें। जिला दिव्यांग अधिकारी र¨वद्र प्रताप यादव ने कहा दिव्यांगों के सामाजिक व आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए विभाग पूरी तरह कृत संकल्प है। दिव्यांगों के कल्याण को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी दिव्यांगों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके पूर्व विधायक ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के 80 दिव्यांगों में ट्राइसाइकिल व बैसाखी का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ राजन राय, दिव्यांग आइकान राकेश रौशन, राघवेंद्र ¨सह, प्रिया कुमारी, धनंजय ¨सह, अनुराग ¨सह, उपेंद्र, संतोष, पन्ना राय, श्यामजी यादव आदि उपस्थित थे।