Move to Jagran APP

ट्रैक्टर पलटा आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर

????? ???? ??????? ?? ???????? ???? ?? ?????? ?? ???? ?? ????? ??? ???????? ??? ?????????? ???? ??? ??? ? ????? ??????? ????? ???? ??? ???? ??? ???? ???? ????? 25 ???? ????? ??? ?? ???? ?? ???? ??? ???????? ???? ???? ???? ????? ?? ?? ????? ???? ??? ? ????? ????? ????????? ?????? ?????? ?? ????? ???? ?????????? ??? ???? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ????????? ???? ?? ??? ???? ?? ?????? ????? ??? ?????????? ?? ??????? ???? ?? ?????

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 06:25 AM (IST)
ट्रैक्टर पलटा आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर
ट्रैक्टर पलटा आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर

जासं, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना के तेल्हरां मोड़ पर बुधवार को टेंट का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन लोगों को जहां आंशिक चोटें आई, वहीं बेचन उर्फ पिटू 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया। बेचन की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

loksabha election banner

कोरमी गांव निवासी चालक बृजेश कुमार 16 वर्ष टेंट के कारीगर नितिन, पप्पू, सन्नी, विजयशंकर, रोहित, मोहित, संजीत व बेचन के साथ तेल्हरां गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर टेंट का सामान व बर्तन लादकर कोरमी जा रहा था। वह जैसे ही गांव से बाहर निकला ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पलट गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर पर गांव के अन्य लोग भी सवार थे जो बाल-बाल बच गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.