बयान से मुकरी महिला, पति को बताया मानसिक बीमार
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कालका मेल में शुक्रवार की रात गर्भवती महिला से छेड़छाड़ क
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कालका मेल में शुक्रवार की रात गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला कुछ और ही निकला। शनिवार की सुबह महिला ने पति की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जीआरपी में तहरीर दी। महिला ने कहा उनके पति खुद ट्रेन से बाहर कूद गए थे।
कोडरमा, झारखंड के झटनी टिकरी निवासी एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी के साथ कालका मेल से घर आ रहा था। ट्रेन जब स्थानीय जंक्शन से आगे के लिए बढ़ी तो उसका पति अचानक रेल से कूद गया। जानकारी होने पर जीआरपी ने उसका इलाज कराया। बता दें कि महिला ने शुक्रवार की रात छेड़खानी और उसके पति को ट्रेन से नीचे फेंकने की शिकायत की थी। इस पर रेल और सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी मामले की पल-पल की रिपोर्ट मांगने लगे। जीआरपी ने मामले की जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। महिला ने भी अपने पूर्व के बयान से पलटी मार दी।