Move to Jagran APP

तांगे पर बाइक रख किया नगर का भ्रमण, आक्रोश

जासं, मुगलसराय(चंदौली): समाजवादी युवजन सभा की ओर से मंगलवार को डीजल, पेट्रोल, गैस के दामों

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 08:09 PM (IST)
तांगे पर बाइक रख किया नगर का भ्रमण, आक्रोश
तांगे पर बाइक रख किया नगर का भ्रमण, आक्रोश

जासं, मुगलसराय(चंदौली): समाजवादी युवजन सभा की ओर से मंगलवार को डीजल, पेट्रोल, गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में नगर में जुलूस निकाला विरोध जताया। सपा कार्यालय से तांगे पर बाइक रखकर कार्यकर्ता नगर भ्रमण को निकले। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष चकरू यादव ने कहा जब से भाजपा की सरकार बनी है महंगाई से आम जनता त्रस्त है। रोजमर्रा के सामान महंगे होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जब कांग्रेस की सरकार में मूल्य वृद्धि होती थी तो जोरदार विरोध करते थे। आज उन्हीं की सरकार में महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। अच्छे दिनों की बात करने वाली भाजपा को जनता भली-भांति समझ चुकी है। जनता 2019 में सबक सिखाने को तैयार है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा गैस सब्सिडी के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वहीं अनुसुचित जाति व पिछड़े वर्गों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। सरकार के विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस व सभा में नफीस अहमद गुड्डू, विक्की प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, यादवेश यादव, देवेश कुमार, बीडी यादव, भानू यादव, पंकज, त्रिलोकी पासवान, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विक्की विश्वकर्मा, संदीप, गोलू, संजय गौंड़, भोला, दिनेश, रामधनी, आशीष केशरी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.