चंदौली में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती
चंदौली के किड़हिरा गांव में कुएं से खराब सबमर्सिबल निकालते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों ...और पढ़ें

चंदौली में कुएं की जहरीली गैस बनी काल, तीन की मौत एक गंभीर।
HighLights
चंदौली में कुएं से सबमर्सिबल निकालते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
कुएं की जहरीली गैस से तीन लोगों की दुखद मौत।
एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को कुएं से खराब सबमर्सिबल निकालते समय तीन लोगों की जहरीली गैस की वजह से मौत हो गई। मृतकों में मोनू, मुजसेर आलम और वारिस अली शामिल हैं, जबकि चौथे व्यक्ति समशेर का इलाज अस्पताल में किया गया तो वहीं गंभीर हाल में शमशेर को बाद में रेफर कर दिया गया है। जबकि पांचवें व्यक्ति मेराज के भी गैस से अचेत होने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। किड़हिरा गांव में चार लोग कुएं के अंदर खराब सबमर्सिबल पंप को निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में जहरीली गैस होने के कारण सभी एक-एक कर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली की मौत हो गई, जबकि समशेर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य किया। कुएं में जहरीली गैस की आशंका को देखते हुए लोगों को उसके पास जाने से रोका गया। मृतकों के स्वजन में कोहराम मच गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से बंद कुएं में जहरीली गैस जमा हो गई थी। हालांकि पंखा चलाने के बाद स्थिति भीतर बेहतर होने के बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो सका।
बताया गया कि बिना सुरक्षा उपकरण के कुएं में उतरने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे खतरनाक कार्यों के लिए उचित सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
